Atgrade abhyas pustika Class 8th hindi 2023 || एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Subscribe Us

Atgrade abhyas pustika Class 8th hindi 2023 || एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए

Atgrade abhyas pustika Class 8th hindi 2023 || एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए

ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 हिंदी पाठ 10 प्राण जाए पर वचन ना जाए, पाठ 10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाएं 8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका, paath 10 Pran jaaye per vruksh Na jaaye ate grade abhyas pustika, at great abhyas pustika kaksha 8 Hindi part 10, at great abhyas pustika class 8 Hindi paath 10, paath 10 Pran jaaye per vruksh Na jaaye, at great abhyas pustika kaksha aathvin Hindi paath 10, कक्षा आठवीं विषय हिंदी पाठ 10 प्राण जाए पर वचन ना जाए एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका

ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 हिंदी पाठ 10 प्राण जाए पर वचन ना जाए, पाठ 10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाएं 8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका, paath 10 Pran jaaye per vruksh Na jaaye ate grade abhyas pustika, at great abhyas pustika kaksha 8 Hindi part 10, at great abhyas pustika class 8 Hindi paath 10, paath 10 Pran jaaye per vruksh Na jaaye, at great abhyas pustika kaksha aathvin Hindi paath 10, कक्षा आठवीं विषय हिंदी पाठ 10 प्राण जाए पर वचन ना जाए एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका

ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 हिंदी पाठ -10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए

प्रिय विद्यार्थियों आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम देखने वाले हैं एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए। आपको इस वेबसाइट पर एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 के कक्षा आठवीं के सभी विषयों के संपूर्ण हल देखने को मिल जाएंगे । इस पोस्ट में हम कक्षा 8 हिंदी पाठ -10 प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए के सभी प्रश्नों के हल देखेंगे जो कि आपकी ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका में दिए गए हैं । कक्षा एक से कक्षा आठवीं के सभी विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है यदि आपने अभी तक अपना टाइम टेबल नहीं देखा है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने टाइम टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं ।

Half yearly time table 2022-23 download

बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में अब यह सवाल आ रहा होगा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे ।इस साल आपका अर्धवार्षिक परीक्षा ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका से आने की बहुत अधिक संभावना है इसलिए आपको कक्षा 8 की सभी 8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका तो अच्छी तरीके से याद कर लेना है । कक्षा 8 की सभी एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका का संपूर्ण हल आपको हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगा ।

कक्षा आठवीं विषय हिंदी पाठ 10 प्राण जाए पर वचन ना जाए एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका

पाठ -10 प्राण जाएँ पर वृक्ष न जाए

प्रश्नोत्तर खण्ड


प्रश्न 1. विश्नोई समाज का इतिहास किस बात से भरा पड़ा है? 

उत्तर— विश्नोई समाज का इतिहास वृक्षों और वन्य जीवन की रक्षा की अनेक घटनाओं से भरा पड़ा है। 


प्रश्न 2. किस प्राणी की रक्षा करते हुए अनेक विश्नोई शिकारियों के हाथों शहीद हुए हैं? 

उत्तर - हिरणों की रक्षा करते हुए आदि विश्नोई शिकारियों के शहीद हुए।


प्रश्न 3. प्रदूषण से बचने के लिए हमें किसकी रक्षा करनी चाहिए?

उत्तर — प्रदूषण से बचने के लिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए। 


प्रश्न 4. शहीद अमृतादेवी के बलिदान से क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर- अमृता देवी व अन्य शहीदों से हमें यह प्रेरणा मिलती है। कि अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हमें भी पेड़ों की रक्षा करना चाहिए। उन्हें कटने नहीं देना चाहिए। हमें पेड़ों की जरूरत है, पेड़ों को हमारी जरूरत नहीं है। वातावरण में दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए हमें पेड़ों की रक्षा करना चाहिए और नये पेड़ लगाने चाहिए।


प्रश्न 5. शहीद हुए स्व. निहालचंद विश्नोई के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर—सन् 1966 अक्टूबर में राजस्थान के चुरू जिले में हिरणों की रक्षा करते हुए शहीद हुए श्री निहालचन्द्र विश्नोई को भारत सरकार ने मरणोपरान्त शौर्यचक्र से सम्मानित किया है। स्व. निहालचंद्र विश्नोई एकमात्र गैर सैनिक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।


प्रश्न 6. म.प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष किस क्षेत्र में पुरस्कार देता है? लिखिए।

उत्तर—मध्यप्रदेश का वन विभाग प्रतिवर्ष वन-संवर्द्धन एवं वन रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत अथवा संस्था को शहीद अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार और एक लाख रुपया नकद प्रदान करता है। म.प्र. सरकार शहीद अमृता देवी विश्नोई के नाम पर दो व्यक्तिगत पुरस्कार भी देती है। पचास हजार रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में, वन संवर्द्धन और वन्य प्राणियों की रक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।


प्रश्न 7. पेड़ों की रक्षा करने हेतु विश्नोई समाज के कार्यों का वर्णन कीजिए।

उत्तर—एक बार जोधपुर के राजा अभयसिंह को अपना महल बनवाने के लिए लकड़ी की आवश्यकता पड़ी। राजा की सेना विश्नोइयों के एक गाँव में लकड़ी काटने पहुँची। गाँव के लोगों ने उन्हें लकड़ी काटने हेतु पेड़ काटने से रोका। सैनिकों ने जबर्दस्ती पेड़ों को काटने का प्रयास किया तो एक महिला अमृता देवी विश्नोई पेड़ से लिपट गयी। सैनिकों ने राजाज्ञा का पालन करने हेतु पेड़ से लिपटी अमृता देवी को ही काट डाला। इस बलिदान को देखकर सैकड़ों विश्नोई नर-नारी आगे आकर पेड़ों से लिपट गये। सैनिकों ने एक-एक करके 362 लोगों को काट डाला परन्तु एक भी पेड़ नहीं काट पाये। राजा को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने अपनी सेना द्वारा किये गये दुष्कृत्य के लिए माफी माँगी और पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी। इसी तरह हिरणों की रक्षा में भी शिकारियों से मुकाबला करते हुए अनेक विश्नोई शहीद हुए थे। सन् 1996 में अक्टूबर माह में राजस्थान के चुरू जिले में हिरणों की रक्षा करते हुए निहालचंद विश्नोई शहीद हो गए थे। भारत सरकार ने उनको मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित किया। निहालचंद विश्नोई एक मात्र गैर सैनिक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। शहीद अमृता देवी एवं 362 शहीदों के बलिदान की स्मृति में भारत शासन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार देता है। म. प्र. सरकार भी शहीद अमृता देवी विश्नोई के नाम पर वन संवर्द्धन और वन्य प्राणियों की रक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को व्यक्तिगत पुरस्कार देती है।

Class 8th All Subject Atgrade Abhyas Pustika Solutions

Class 8th Hindi full solution

Class 8th English full solution

Class 8th Science full solution 

Class 8th Social science full solution

Class 8th Math full solution

Class 8th Sanskrit full solution


मूल्यांकन 8


प्रश्न 8. 'प्राण जाएँ पर वृक्ष न जाए' पाठ से क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर- इस पाठ से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें पेड़ों की जरूरत है, पेड़ों को हमारी जरूरत नहीं है। वातावरण में दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी ही होगी और पेड़ लगाने होंगे। 


प्रश्न 9. विश्नोई समाज की आन-बान-शान और पहचान के पीछे कौन से नियम हैं?

उत्तर—आज से लगभग 500 वर्ष पहले सन् 1485 में भगवान जंभेश्वर द्वारा विश्नोई समाज की स्थापना की गई थी। उन्होंने प्रकृति से जुड़े 29 सरल नियमों की शिक्षा दी। इन 29 नियमों का पालन करने वाले विश्नोई कहलाये। इन्हीं नियमों में से वृक्षों की रक्षा एवं सभी जीवों पर दया करना एक मुख्य निपत्र था। इस नियम का पालन विश्नोइयों ने इस तरह किया जो आज उनकी आन, बान एवं पहचान बन गया।


प्रश्न 10. भारत शासन म.प्र. शासन और वन विभाग (म.प्र.) पर्यावरण के क्षेत्र में कौन से पुरस्कार प्रदान करती है? 

उत्तर— शहीद अमृता देवी एवं 362 शहीदों के बलिदान की स्मृति में भारत शासन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार देता है। मध्यप्रदेश का वन विभाग प्रतिवर्ष वन-संवर्द्धन एवं वन रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत अथवा संस्था को शहीद अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार और एक लाख रुपया प्रदान करता है। म.प्र. सरकार शहीद अमृता देवी विश्नोई के नाम पर दो व्यक्तिगत पुरस्कार भी देते हैं। पचास हजार रुपए नकद और प्रशस्ति- पत्र पुरस्कार के रूप में, वन संवर्द्धन और वन्य प्राणियों की रक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad