Class 8th Social Science Varshik Paper 2023

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Subscribe Us

Class 8th Social Science Varshik Paper 2023

Class 8th Social Science Varshik Paper 2023


एमपी बोर्ड की तरफ से 25 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा चलेंगी | इस बीच उनके छह विषय के पेपर लिए जाएंगे | जिसमें हिंदी ,इंग्लिश,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,संस्कृत और गणित की मुख्य रूप से परीक्षा ली जाएगी | प्रत्येक पेपर 60 अंक का लिया जाएगा | इसी के साथ बाकी के बचे 40 अंक मैं से 20 अंक प्रैक्टिकल के रहेंगे और ठीक 20 अंक प्रोजेक्ट के रहेंगे | तो इस प्रकार कुल मिलाकर आपका प्रत्येक विषय का पेपर 100 मार्क्स का रहने वाला है | अब यदि आप 60 अंक वाले Class 8th Social Science Varshik Paper 2023 Mp Board पेपर में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं इसके साथ ही साथ इस बार का Class 8th Social Science Varshik Paper 2023 Mp Board कैसा आने वाला है | इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर आखिर तक बिल्कुल ध्यानपूर्वक पढ़ें |

Class 8th science varshik paper 2023

Class 8th Social Science Varshik Paper 2023 की तैयारी कैसे करें:-

यदि आप Class 8th Social Science Varshik Paper 2023 Mp Board की तैयारी के साथ आप बहुत कम समय में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो तो इसके लिए नीचे दिए गए टिप्स को आप को फॉलो करना होगा :-
1. परीक्षा अध्ययन की शुरुआत के चार सेट लगाना होंगे |
2. कक्षा आठवीं के त्रैमासिक पेपर को अच्छी तरह से लगा लेना होगा |
3. कक्षा आठवीं के अर्धवार्षिक पेपर को भी अच्छी तरह से तैयार कर लेना होगा |
4. एमपी बोर्ड की तरफ से जारी कक्षा आठवीं के मॉडल पेपर को भी ठीक तरह से तैयार कर लेना होगा |
5. हमारे द्वारा बताए गए पेपर को भी अच्छी तरह से तैयार कर लेना होगा |


Sample 6

वार्षिक मूल्यांकन हेतु

अभ्यास प्रश्न पत्र

कक्षा 8 

विषय सामाजिक विज्ञान


समय 3 घंटे         पूर्णांक 90


नोट 1- सभी प्रश्न हल कीजिए।


2-प्रश्न क्रमांक 5 में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


प्रश्न 1 प्रत्येक प्रश्न के लिए चार चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।


1-गरम दल के प्रमुख नेता थे।

1-गोपाल कृष्ण गोखले 

2-बिपिन चंद्र पाल 

3-पंडित मोतीलाल नेहरु 

4-फिरोजशाह मेहता


2-प्रथम नगर पालिका स्थापित की गई थी।

1-1865 ईसवी से मद्रास में 

2-1867 ईस्वी से बंगाल में 

3-1868 ईस्वी से उत्तर प्रदेश में 

4-1860 ईस्वी से मध्य प्रदेश में


3-निम्न में से कौन सा नगर मोटर कार निर्माण के लिए विख्यात है

1- शिकागो

 2-डेट्राइट 

3-पिट्सबर्ग

 4-न्यूयॉर्क


4-लोहा व इस्पात बनाने की आधुनिक कारखाना 1960 में लगाया गया।

 1-जमशेदपुर में

2- राऊलकेला में 

3-पार्टो नोवा में 

4-दुर्गापुर में


5-मानचित्र में मैदानों को दर्शाने हेतु कौन सा रंग उपयोग करते हैं 

1-कत्थई रंग 

2-पीला रंग 

3-हरा रंग 

4-लाल रंग


प्रश्न 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है-


1-अशोक चिन्ह हमारा…. प्रतीक चिन्ह है।

2-1498 ईस्वी में…. भारत के पश्चिमी समुद्री तक कालीकट पहुंचा।

3-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य फसल… है।

4-पृथ्वी की सबसे बाहरी परत को…. कहते हैं।


प्रश्न 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं-


1-ऑस्ट्रेलिया के तीन मुख्य वृक्षों के नाम लिखिए

2-क्यूबा को शक्कर का घर क्यों कहा जाता है?

3-समोच्च रेखा किसे कहते हैं?

4-पंचशील का अर्थ लिखिए।

5-सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी? 

6-बंगाल विभाजन की घटना कब और किस वायसराय के समय घठित हुई थी?


प्रश्न 4 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 से 70 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

1-खिलाफत आंदोलन क्यों चलाया गया?

2-प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी। इसके द्वारा किए गए समाज सुधार के तीन कारण लिखिए।

3-आत्म निर्वाह कृषि एवं गहन कृषि में दो अंतर लिखिए।

4-अंटार्कटिका में लोग स्थाई रूप से क्यों नहीं रहते हैं?

5-संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब और क्यों की गई? लिखिए।

6-वायु सेना में अधिकारी वर्ग की पद क्रम रैंक सूची का चार्ट बनाइए।

7-ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग मरुस्थली क्यों है?


प्रश्न 5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 से 125 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 7 अंक निर्धारित हैं।


1-चंपारण अहमदाबाद एवं खेड़ा आंदोलन में गांधीजी की भूमिका स्पष्ट कीजिए 

अथवा 

क्रिप्स मिशन क्या था? वर्णन कीजिए।


2-भारत की विदेश नीति के प्रमुख लक्षण लिखिए। 

अथवा 

वैश्वीकरण के प्रभावों का वर्णन कीजिए।


3-कृषि एवं पशुपालन पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?

अथवा

 वी आकार की घाटी को सामोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।


4-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए।

1-कारपेंट्रिया की खाड़ी

2-ग्रेट सैंडी मरुस्थल

3-तस्मानिया

4-भेड़ पालन क्षेत्र कोई एक

5-एडिलेड

6-सोने की खदान काल गूर्ली

6-मकर रेखा


अथवा 

1-ग्रेट बैरियर रीफ

2-सिडनी

3-कोरल सागर

4-क्वींसलैंड

5-कोयला उत्पादक क्षेत्र कोई एक

6-गेहूं उत्पादक क्षेत्र कोई एक

7-आयल झील



उत्तर 5(iv) नीचे दी गई रेखा मानचित्र में प्रश्न क्रमांक 5(iv)  में दिए गए स्थानों को दर्शाइए व इसे सावधानीपूर्वक प्रश्नपत्र से अलग कर उत्तर पुस्तिका के साथ संग्लन कीजिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad