एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -4 अपराजिता

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Subscribe Us

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -4 अपराजिता

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -4 अपराजिता

ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 हिंदी पाठ 4 अपराजिता, पाठ 4 अपराजिता 8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका,at great abhyas pustika class 8 Hindi part 4, at great abhyas pustika class 8 Hindi paath 4, paath 4 aparajita at great abhyas pustika kaksha aathvin Hindi paath char aparajita, 8th grade abhyas pustika class 8 hindi chapter 4, 8 grade abhyas pustika class 8 hindi adhyay 4 aparajita

ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 हिंदी पाठ 4 अपराजिता, पाठ 4 अपराजिता 8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका, part 4 aparajita ate grade abhyas pustika, at great abhyas pustika class 8 Hindi part 4, at great abhyas pustika class 8 Hindi paath 4, paath 4 aparajita at great abhyas pustika kaksha aathvin Hindi paath char aparajita, कक्षा आठवीं विषय हिंदी पाठ 4 अपराजिता एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका, 8th grade abhyas pustika class 8 hindi chapter 4, 8 grade abhyas pustika class 8 hindi adhyay 4 aparajita

ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 हिंदी पाठ -4 अपराजिता

प्रिय विद्यार्थियों आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम देखने वाले हैं एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी  पाठ -4 अपराजिता। आपको इस वेबसाइट पर एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 के कक्षा आठवीं के सभी विषयों के संपूर्ण हल देखने को मिल जाएंगे । इस पोस्ट में हम कक्षा 8 हिंदी पाठ -4 अपराजिता के सभी प्रश्नों के हल देखेंगे जो कि आपकी ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका में दिए गए हैं । कक्षा एक से कक्षा आठवीं के सभी विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है यदि आपने अभी तक अपना टाइम टेबल नहीं देखा है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने टाइम टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें👇

ओलंपियाड प्रश्न बैंक सॉल्यूशन 2023-24 माध्यमिक स्तर

Half yearly time table 2022-23 download

बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में अब यह सवाल आ रहा होगा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे ।इस साल आपका अर्धवार्षिक परीक्षा ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका से आने की बहुत अधिक संभावना है इसलिए आपको कक्षा 8 की सभी 8 ग्रेड अभ्यास पुस्तिका तो अच्छी तरीके से याद कर लेना है । कक्षा 8 की सभी एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका का संपूर्ण हल आपको हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगा ।

पाठ-4 अपराजिता


प्रश्नोत्तर खण्ड


प्रश्न 1. अपराजिता पाठ की लेखिका ने अपनी पंक्तियों से किसे प्रेरणा लेने को कहा है?

उत्तर—मैं चाहती हूँ कि मेरी पंक्तियों को उदास आँखों वाला वह गोरा, उजले वस्त्रों से सुसज्जित लखनऊ का मेधावी युवक पढ़े, जिसे मैंने कुछ माह पूर्व अपनी बहन के यहाँ देखा था।


प्रश्न 2. डॉ. चन्द्रा के व्यक्तित्व को एक शब्द या एक वाक्य में व्यक्त कीजिए।

उत्तर—यह एक ऐसी विकलांग महिला की मार्मिक कथा है जिसने अद्भुत धैर्य, दृढ़ इच्छा शक्ति और अनवरत साधना से अपने जीवन को सक्रिय और सफल बनाया। विषम परिस्थितियों में वह साहसपूर्वक आगे बढ़ती रही, विजय प्राप्त करती रही तथा अपराजित (जो कभी न हारी हो) बनी रही।


प्रश्न 3. डॉ. चन्द्रा की भाँति किसी एक अन्य व्यक्ति का उदाहरण दीजिए।

उत्तर- डॉ. मैरी वर्गीस भारत में एक चिकित्सक थीं जो देश में भौतिक चिकित्सा और पुनर्वास के शुरुआती अग्रदूतों में से एक थीं। वे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं तथा रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट लगने के कारण वह कमर से नीचे तक लकवाग्रस्त हो गई थीं। इसके बावजूद भी उन्होंने व्हील चेयर पर बैठकर अपनी सेवाएँ जारी रखीं एवं देश का नाम रोशन किया।


प्रश्न 4. ‘अपराजिता' पाठ की लेखिका ने लड़की को देवांगना क्यों कहा है? 

उत्तर— डॉ. चन्द्रा ने भाग्य के दिए प्रत्येक कठोर आघात को बड़े ही अमानवीय धैर्य एवं साहस से झेला था। अल्पायु में ही इतने कष्टों को झेलने वाली वह लड़की किसी देवांगना से कम न थी । अत: लेखिका ने उसे देवांगना कहा।


प्रश्न 5. साहसी जननी किसे कहा गया है और क्यों ? उत्तर—साहसी जननी श्रीमती टी. सुब्रह्मण्यम को कहा गया है क्योंकि उन्होंने लगातार पच्चीस वर्ष तक सहिष्णुता के साथ अपनी पुत्री के साथ-साथ कठिन साधना की। 


प्रश्न 6. ‘चिकित्सा ने जो खोया वह विज्ञान ने पाया' इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर—चन्द्रा एक डॉक्टर बनना चाहती थी परन्तु शारीरिक अपंगता के कारण परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने पर भी उसे मेडीकल में प्रवेश नहीं मिला। तब उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी में डॉक्टरेट किया। इस प्रकार चिकित्सा जगत को वह अपनी जो सेवायें नहीं दे पाईं, वह उन्होंने विज्ञान जगत को दीं।


प्रश्न 7. डॉ. चन्द्रा की माँ श्रीमती सुब्रहमण्यम कैसी माँ थीं? उनके व्यक्तित्व के बारे में अपने शब्दों में विस्तार से लिखिए। 

उत्तर— डॉ. चन्द्रा की माँ श्रीमती सुब्रहमण्यम सहनशीलता और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं। यदि उनमें यह गुण नहीं होते तो वे डॉ. चंद्रा को उस मुकाम पर नहीं पहुँचा पातीं जहाँ पर वह पहुँची। डॉक्टर चंद्रा की माँ को चंद्रा की शिक्षा प्राप्ति के लिए घोर साधना करनी पड़ी। जब चंद्रा 5 वर्ष की थी तो वे उसकी माँ स्वयं उसकी स्कूल बनी फिर आगे की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध माउण्ट कारमेल के कॉन्वेण्ट द्वार पर लगातार धरने देने के बाद चंद्रा को वहाँ दाखिला दिलाया और पूरी कक्षाओं में वह अपनी अपंग पुत्री की कुर्सी के पीछे ढाल बनकर खड़ी रही और अपनी बेटी के सारे सपनों को पूरा किया।

Class 8th All Subject Atgrade Abhyas Pustika Solutions

Class 8th Hindi full solution

Class 8th English full solution

Class 8th Science full solution 

Class 8th Social science full solution

Class 8th Math full solution

Class 8th Sanskrit full solution


मूल्यांकन 4


प्रश्न 8. डॉ. चन्द्रा की माँ शारदा सुब्रह्मण्यम के किस गुण से आप प्रभावित हैं? 

उत्तर— डॉ. चंद्रा की माँ शारदा सुब्रह्मण्यम अद्भुत साहसी जननी थीं। उनके इसी गुण से हम प्रभावित हैं। 


प्रश्न 9. डॉ. चन्द्रा की क्या-क्या उपलब्धियाँ थीं?

उत्तर—डॉ. चन्द्रा ने बी. एस. सी., प्राणिशास्त्र में एम. एस. सी.,माइक्रोबायोलॉजी में पी. एच. डी. तथा जर्मन भाषा की शिक्षा की उपाधियाँ प्राप्त कीं। 


प्रश्न 10. डॉ. चन्द्रा सामान्य जनों से किस प्रकार भिन्न थीं?

उत्तर— डॉ. चन्द्रा एक अपंग लड़की थी। उसका ऊपरी धड़ निर्जीव था परन्तु फिर भी वह सामान्य जनों जैसा कार्य करती थी। अपनी अपंगता को उसने विकास के मार्ग में आड़े नहीं आने दिया। उसमें विलक्षण प्रतिभा थी। उसकी आँखों में अदम्य उत्साह था और चेहरा आभा से सदैव दमकता रहता था। महत्त्वाकांक्षी होने के साथ-साथ उसे कवितायें लिखने, सिलाई, कढ़ाई के डिजाइन बनाने और संगीत सुनने का शौक था। इस प्रकार डॉ. चन्द्रा अपंग होने पर भी सामान्य जनों से भिन्न थी।


यह भी पढ़े 👇

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -1 वर दे

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -2 आत्मविश्वास

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत
एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022-23 संपूर्ण हल कक्षा 8 हिंदी पाठ -4 अपराजिता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad