अधिशोषण के प्रकार -भौतिक और रासायनिक अवशोषण में अंतर

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Subscribe Us

अधिशोषण के प्रकार -भौतिक और रासायनिक अवशोषण में अंतर

अधिशोषण के प्रकार -भौतिक और रासायनिक अवशोषण में अंतर 


भौतिक और रासायनिक अधिशोषण में अंतर लिखिए

उत्तर - भौतिक और रासायनिक अधिशोषण में निम्नलिखित अंतर है


Join Telegram group


भौतिक अधिशोषण

रासायनिक अधिशोषण

इसमें आधिशोषक और अधिशोष्य के बीच दुर्बल वाण्डर वाल्स बल होते हैं

इसमें आधिशोषक और अधिशोष्य के बीच प्रबल रासायनिक बंध होते हैं

अधिशोषण ऊष्मा का मान (20-40 kj/mol) कम होता है

अधिशोषण ऊष्मा का मान (200-40 kj/mol) अधिक होता है

यह उत्क्रमणीय होता है

यह अनुत्क्रमणीय होता है

यह विशिष्ट नहीं होता है

यह अति विशिष्ट होता है

यह वहु परतीय होता है

यह एक परतीय होता है

यह कम ताप पर संपन्न होता है और ताप बढ़ाने पर घटता है

यह उच्च ताप पर संपन्न होता है और ताप बढ़ाने पर पहले बढ़ता फिर घटता है


सक्रियण ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती

जैसे - सक्रियत चारकोल द्वारा विषैली गैसों का अधिशोषण

इसमें सक्रियण ऊर्जा की आवश्यकता होती है

जैसे - लेडियम धातु पर हाइड्रोजन गैस का अधिशोषण


प्रश्न 2:- किसी ठोस की सतह पर गैस के अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारक लिखो

उत्तर -

  1. अधिशोषक का पृष्ठीय क्षेत्रफल - आधिशोषक की सतह का क्षेत्रफल जितना अधिक होता है अधिशोषण उतना ही अधिक होता है इसलिए गैस मास्क में पिसे हुए सक्रियत चारकोल का उपयोग किया जाता है 

  2. अधिशोष्य की प्रकृति - आसानी से द्रवित होने वाली गैसों जैसे -  कार्बन डाइऑक्साइड अमोनिया आदि का अधिशोषण अधिक होता है जबकि कठिनाई से द्रवित होने वाली गैसों का अधिशोषण कम होता है

  3. ताप का प्रभाव - ताप बढ़ाने पर भौतिक अधिशोषण का मान घटता है जबकि रासायनिक अधिशोषण का मान पहले बढ़ता है फिर घटने लगता है


चित्र -

चित्र - ताप का प्रभाव निम्न चित्र से स्पष्ट है

  1. दाब का प्रभाव - रासायनिक अधिशोषण पर दाब का कोई प्रभाव नहीं पड़ता किन्तु भौतिक अधिशोषण दाव बढ़ाने के साथ-साथ एक निश्चित सीमा तक बढ़ता है इसके बाद कम होने लगता है 

चित्र -

चित्र - दाब का प्रभाव निम्न चित्र से स्पष्ट है



प्रश्न 3:- अधिशोषण समतापी क्या है ? क्रण्डलिक अधिशोषण समतापी को समझाइए।

उत्तर - वह वक्र या समीकरण जो स्थिर ताप पर अधिशोषण की मात्रा और सीमित दाब के मध्य संबंध प्रदर्शित करता है अधिशोषण समतापी कहलाता है।

क्रण्डलिक अधिशोषण समतापी :- क्रण्डलिक के अनुसार अधिशोषण की मात्रा x/m सीमित दाब P1/n  के समानुपाती होती है।

अर्थात - 

        x/m समानुपाती P1/n  

या 

        x/m =  KP1/n

जहां x = अधिशोष्य की मात्रा

      m = अधिशोषक की मात्रा

      K = अधिशोषक स्थिरांक

‌‌      p = दाब

      n = 0-1 के बीच की संख्या

उपरोक्त समीकरण को क्रण्डलिक अधिशोषण समतापी कहते हैं

समी करण में दोनों और लघुगणक लेने पर

       log x / m = log k + 1/n log p

           Y             c + m x

उपरोक्त सभी    सरल रेखा समी करण y = mx + c के समान है अतः y अक्ष पर log x / m  और  x अक्ष पर log p लेकर ग्राफ खींचने पर एक सरल रेखा प्राप्त होती है जिसकी ढाल (m) 1/n  के बराबर तथा y अक्ष पर काटा गया अंतः खंड ( c ) log k के बराबर होता है


चित्र -



प्रश्न 05:-  उत्प्रेरक क्या है ?

उत्तर - उत्प्रेरक - ऐसे बाह्य पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया के वेग को परिवर्तित कर देते हैं किंतु समय क्रिया के अंत तक रासायनिक रूप से अपरिवर्तित रहते हैं उत्प्रेरक कहलाते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad