गणित किसे कहते हैं ( परिभाषा अर्थ और महत्व ) | Ganit kise kahate Hain ?

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Subscribe Us

गणित किसे कहते हैं ( परिभाषा अर्थ और महत्व ) | Ganit kise kahate Hain ?

गणित किसे कहते हैं ( परिभाषा अर्थ और  महत्व ) | Ganit kise kahate Hain ?

प्रिय विद्यार्थियों आज की पोस्ट में हम गणित की परिभाषा के बारे में जानेंगे । आज हम यह जानेंगे की गणित किसे कहते हैं साथ ही साथ हम गणित की परिभाषा उसके अर्थ उसके महत्व को भी जानेंगे । आज से पहले आप गणित को केवल एक विषय के रूप में जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणित की परिभाषा भी होती है । आज की इस पोस्ट में हम आपको गणित किसे कहते हैं गणित की परिभाषा अर्थ और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताएंगे । बहुत सारे छात्र ऐसा समझते हैं कि गणित का उपयोग तो केवल परीक्षा के सवालों को हल करने के लिए ही किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है हमारे दैनिक जीवन में भी हम गणित का उपयोग करते हैं ।गणित का शाब्दिक अर्थ गणनाओं का अध्ययन करना होता है । जिस प्रकार बिना सूत्रों के हम गणित के सवालों को हल नहीं कर सकते उसी प्रकार बिना गणित के विज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती ।

Table of contents 

  • गणित का अर्थ
  • गणित की परिभाषा
  • वैज्ञानिकों के अनुसार गणित की परिभाषा
  • FAQ

गणित का अर्थ

गणित वह विषय है जो गणनाओं पर आधारित है और जिसमें गणनाओं की प्रधानता होती है । Math (गणित) की अपनी भाषा होती है। भाषा का तात्पर्य गणितीय पद्य (mathematical terms), गणितीय प्रत्यय (mathematical concepts), सूत्र (formulae), सिद्धांत ( Theories of principles), तथा संकेतों (Signs) से है, जो कि विशेष प्रकार के होते हैं तथा गणित की भाषा को जन्म देते हैं।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Read more -🔎

गणित किसे कहते हैं ( परिभाषा अर्थ और महत्व )

B.E.d Second Semester Syllabus PEDAGOGY -1 MATHMATICS

गणित की प्रकृति और क्षेत्र की विवेचना कीजिए

गणित का अन्य विषयों से सह-सम्बन्ध पर प्रकाश डालिये

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

गणित की परिभाषा

प्राचीन काल से ही शिक्षा में गणित का सदैव उच्च स्थान रहा है। इसका अध्ययन करने का मुख्य कारण यह है कि छात्रों में इस विषय के अध्ययन द्वारा स्पष्टता पैदा होती है तथा छात्र अपने कार्य में सही तथा स्पष्ट रहता है।

गणित को विभिन्न विद्वानों ने विभिन्न दृष्टिकोणों के आधार पर परिभाषित किया है। उदाहरणार्थ कोई गणित को गणनाओं का विज्ञान कहता है तो कोई संख्याओं एवं स्थान के विज्ञान के रूप परिभाषित करता है और कोई मापन ( माप-तौल), मात्रा तथा दिशा ( आकार-प्रकार) का विज्ञान के रूप में स्पष्ट करता है। वास्तव में, गणित का शाब्दिक अर्थ होता है- 'वह शास्त्र जिसमें गणनाओं की प्रधानता हो।' इस तरह गणित के संबंध में हम कह सकते हैं- 'गणित अंक, अक्षर, चिह्न आदि संक्षिप्त संकेतों का वह विज्ञान है जिसकी मदद से परिमाण, दिशा एवं स्थान का बोध होता है।' गणित विषय का आरंभ गिनती से ही हुआ है तथा संख्यापद्धति इसका एक विशेष क्षेत्र है। इसी आधार पर गणित की अन्य शाखाओं का विकास हुआ है।

वैज्ञानिकों के अनुसार गणित की परिभाषा

गणित की परिभाषायें


1. बर्टेण्ड रसेल के अनुसार, 'गणित एक ऐसा विषय है जिसमें हम यह भी नहीं जानते कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं? तथा न ही यह जान पाते हैं कि हम जो कह रहे हैं, वह सत्य है।'

2. लॉक के अनुसार, 'गणित वह मार्ग है जिसके द्वारा के मन अथवा मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है। 

3.हागबेन के अनुसार- “गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है।”

4.गैलिलियो के अनुसार, “गणित वह भाषा है जिसमे परमेश्वर ने सम्पूर्ण जगत या ब्रह्माण्ड को लिख दिया है।”

5.रॉस के अनुसार, “गणित, विज्ञान की रानी है।”

6.गिब्स के अनुसार, “गणित एक भाषा है।”


उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर गणित के संबंध में कहा जा सकता है-

1. गणित स्थान एवं संख्याओं का विज्ञान है।

2. गणित गणनाओं का विज्ञान है।

3. गणित माप-तौल (मापन), मात्रा, परिमाण तथा दिशा का विज्ञान है।

4. गणित विज्ञान की क्रमबद्ध, संगठित एवं यथार्थ शाखा है।

5. इसमें मात्रात्मक तथ्यों तथा संबंधों का अध्ययन किया जाता है।

6. यह आगमनात्मक एवं प्रायोगिक विज्ञान है।

7. गणित के अध्ययन से तार्किक क्षमता का विकास होता है।

FAQ

Ques1.गणित की आपकी परिभाषा क्या है ?

Ans: गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। 

Ques2.गणित के पिता का नाम क्या है ?

Ans: आर्किमिडीज़ को गणित का पिता कहा जाता है। 

Ques3.बच्चों के लिए गणित की परिभाषा क्या है ?

Ans: गणित वह विषय है जो गणनाओं पर आधारित है और जिसमें गणनाओं की प्रधानता होती है

Ques4.गणित की खोज किसने की थी ?

Ans: मिलेटस निवासी थेल्स को ही सबसे पहला गणितज्ञ माना जाता है ।

Ques5.गणित के चार प्रकार कौन से हैं ?

Ans: गणित की कई शाखाएँ हैं : अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन, इत्यादि।

Ques6.गणित का पहला सूत्र क्या है ?

Ans: गणित का पहला सूत्र एकाधिकेन पूर्वेण है | जिसके अनुसार भारतीय संख्या पद्दति इस क्रम में ही बढ़ती है | जैसे- 1,2,3…….


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad